चार घंटे 45 मिनट में देहरादून से दिल्ली पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

ऐसी ही और न्यूज़ के लिए निचे हमारे व्हाट्सप्प और टेलीग्राम को ज्वाइन करें

व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ Join Now
टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ Join Now

देहरादून से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है l 28 मई से ट्रेन नियमों के अनुसार शुरू हो जाएगी l 

यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन सुबह 7:00 बजे से चलेगी और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। 

ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी। वहीं, बीच की रफ्तार 63.41 तय की गई है l ट्रेन का किराया अभी बताया नहीं गया पर जल्दी बता दिया जाएगा lबताया जा रहा है कि किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 परसेंट अधिक हो सकता है। 

संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं।

देहरादून से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटा कम समय में दिल्ली पहुंच जाएगी l  यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक नहीं लेकर जाएगी यह सिर्फ आनंद विहार तक की जाएगी l 

यह होगा ट्रेन का शेड्यूल – 

देहरादून से दिल्ली

स्टेशन-              समय

देहरादून-            7.00 बजे

हरिद्वार-              8.04 बजे

रुड़की-               8.49 बजे

सहारनपुर-           9.27 बजे

मुजफ्फरगनर-     10.07 बजे

मेरठ-                 10.37 बजे

आनंद विहार-      11.45 बजे

दिल्ली से देहरादून

  • आनंद विहार-          शाम 5.20 बजे
  • मेरठ-                     6.38
  • मुजफ्फरनगर-          7.08
  • सहारनपुर-              7.55
  • रुड़की-                  8.31
  • हरिद्वार-                  9.15
  • देहरादून-                10.35